चित्रांश शर्मा
शाहपुरा, साहित्य सृजन कला संगम संस्थान द्वारा आयोजित लोक कवि मोहन मण्डेला स्मृति 28वां कवि सम्मेलन श्रीराम टॉकीज के खचाखच भरे हॉल में देर रात तक चला। देश–प्रदेश के कवियों ने अपनी काव्य–पुष्पांजलि से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में इस वर्ष का ‘लोक साहित्य सम्मान’ प्रसिद्ध कवि–लेखक सत्यदेव सवितेन्द्र को प्रदान किया गया। उन्हें श्रीफल, शॉल, मानपत्र व नकद राशि से सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा—“लोक कवि मोहन मण्डेला पर विद्यार्थियों द्वारा शोध होना चाहिए, मैं ऐसे शोधार्थियों को पूर्ण सहयोग दूँगा।”
कार्यक्रम की शुरुआत गीतकार विष्णु विश्वास की माँ शारदा वंदना “थ्हारा चरणां म म्हारो ध्यान…” से हुई।
इसके बाद हास्य कवि कानू पंडित ने पूरे हॉल को ठहाकों से गुंजा दिया।
गीतकार विष्णु विश्वास ने “थ्हारो डील इतर की शीशी…” तथा बेटी की बढ़ती उम्र पर मार्मिक गीत प्रस्तुत किया।
संस्थान की ओर से जयदेव जोशी ने नगर पालिका प्रशासन, पार्षदों, पुलिस विभाग, अतिथियों, श्रोताओं और साहित्य सृजन संस्थान परिवार के सभी सदस्यों—
शिवप्रकाश जोशी, पं. सुनील भट्ट, सत्यव्रत वैष्णव, एडवोकेट अनिल शर्मा, आमीन शेख, एडवोकेट गीत मण्डेला सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।




