Saturday, April 11, 2026

National

spot_img

छिंदवाड़ा में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की गूंज! छात्रों ने संभाली जल बचाने की जिम्मेदार

जिला ब्यूरो: असलेखा चौरिया, जिला छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश)

चौरई। छिंदवाड़ा जिले के चौरई विकासखंड में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत जल स्रोतों की साफ-सफाई का कार्य किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम बरेली पर में आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती अप्सा खान की उपस्थिति में संपन्न हुआ। अभियान के दौरान जल स्रोतों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों की व्यापक साफ-सफाई की गई, साथ ही लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि समय रहते जल का संरक्षण नहीं किया गया, तो भविष्य में गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि एक समय पानी पिलाना पुण्य का कार्य माना जाता था, लेकिन आज स्थिति यह है कि लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि जल स्रोतों में गंदगी फैलने से नदियों का प्रवाह प्रभावित होता है और कचरा जमा होने से वे सूख सकती हैं, जिससे आने वाले समय में जल संकट और गहरा सकता है। इसलिए सभी को मिलकर जल संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता और जागरूकता फैलाने की दिशा में कार्य करना आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान श्री गहर सिंह द्वारा उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राएं, समिति सदस्य एवं श्री संदीप, श्री मनीष तिवारी, श्री शर्मा, श्री अखिल अहमद, श्रीमती संगीता पांडे सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES