Thursday, March 19, 2026

National

spot_img

सवाई माधोपुर: सीवरेज ओवरफ्लो से कॉलोनी में संकट, गंदगी और बदबू से परेशान लोग

ब्यूरो चीफ: बृजेश त्रिवेदी

सवाई माधोपुर | जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस रोड स्थित बालाजी विहार कॉलोनी में सीवरेज जाम होने से हालात चिंताजनक बन गए हैं। कॉलोनी के बीच स्थित सीवरेज चैंबर से ओवरफ्लो होकर गंदा पानी पास के खाली प्लॉट में भर गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है।

पिछले 10-15 दिनों से बनी इस समस्या के कारण कॉलोनीवासियों का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी और बदबू के चलते घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। वहीं गंदे पानी से भरे प्लॉट के आसपास छोटे बच्चे खेलते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

कॉलोनीवासियों ने बताया कि इस संबंध में कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लगातार फैल रही गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है, जिससे लोग चिंतित हैं।

इस मामले में नगर परिषद की जेईएन रीना ने बताया कि उन्हें समस्या की जानकारी है और उन्होंने मौके का निरीक्षण भी किया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क निर्माण के दौरान मलबा सीवरेज में भर जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सीवरेज की सफाई कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

कॉलोनीवासियों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

International

RELATED ARTICLES