Wednesday, March 11, 2026

National

spot_img

अग्निवीर सेना भर्ती के लिए आवेदन शुरू

ब्यूरो चीफ: आशाराम कुंडले, खरगोन (मध्य प्रदेश)

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 01 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आधिकारिक अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है।

जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती प्रीतिबाला सस्ते ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अग्निवीर (पुरुष) के विभिन्न पदों—जनरल ड्यूटी (GD), एसकेटी (SKT), टेक्निकल तथा ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त महिला सेना पुलिस के पद भी शामिल हैं। वहीं स्थाई पदों के तहत नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट एवं सिपाही फार्मा के पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार सेना भर्ती में अभ्यर्थियों को राहत देते हुए आयु सीमा में एक वर्ष की वृद्धि की गई है। अग्निवीर पदों के लिए 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच जन्मे युवा आवेदन कर सकेंगे। वहीं स्थाई पदों के लिए 01 जुलाई 2004 से 01 जुलाई 2009 के बीच जन्मे अभ्यर्थी पंजीयन के पात्र होंगे।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन अवश्य कर दें। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय महू के दूरभाष क्रमांक 7648815570 पर संपर्क कर सकते हैं।

International

RELATED ARTICLES