ब्यूरो चीफ: अकलीम अहमद
अमेठी, 10 अप्रैल 2026।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के. ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान परेड में शामिल पुलिसकर्मियों से अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाई गई।
परेड में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय एवं जनपद के विभिन्न थानों व शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारीगण शामिल हुए। निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं व्यवस्थित वर्दी धारण करने के निर्देश दिए।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन का विस्तृत मुआयना किया। उन्होंने बैरक, शस्त्रागार, मेस, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश भी प्रदान किए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्वेताभ भास्कर, क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




