Tuesday, April 14, 2026

National

spot_img

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का भीलवाड़ा दौरा आज, प्रशासन अलर्ट मोड पर

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक

भीलवाड़ा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शुक्रवार को भीलवाड़ा के संक्षिप्त दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सुबह 7:00 बजे जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 8:10 बजे भीलवाड़ा के पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे आजाद नगर स्थित मेडिसिटी ग्राउंड के लिए रवाना होंगे और 8:25 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

राज्यपाल सुबह 8:30 बजे से 9:15 बजे तक Jain International Trade Organization (JITO) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वे संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

कार्यक्रम के पश्चात वे 9:20 बजे पुनः हेलिपेड के लिए प्रस्थान कर 9:30 बजे पहुंचेंगे और 9:40 बजे अलवर के लिए रवाना होंगे।

जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने राज्यपाल के दौरे को लेकर अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

International

RELATED ARTICLES