चित्रांश शर्मा
शाहपुरा। जिला स्वास्थ्य समिति (अंधत्व) जिला भीलवाड़ा की प्रशासनिक अनुमति एवं आर्थिक सहयोग से, गोमाबाई नेत्रालय भीलवाड़ा तथा बाँगड़ परिवार व भारत विकास परिषद शाहपुरा के सौजन्य से निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर रविवार को आयोजित किया गया।
शिविर दीनदयाल धर्मशाला, हॉस्पिटल के सामने शाहपुरा में प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक चला। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में कुल 155 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की आंखों की विस्तृत जांच की तथा मोतियाबिंद से प्रभावित मरीजों को ऑपरेशन हेतु चयनित किया।
शिविर के सफल आयोजन में भारत विकास परिषद की टीम का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में महिला प्रमुख निर्मला मूंदड़ा, अनीता शर्मा, मधु पाटनी, सुभद्रा हेडा, तथा अध्यक्ष पवन बांगड़, यशपाल पाटनी, दामोदर मूंदड़ा, रामप्रसाद हेडा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




