रिपोर्टर: महेश कुमार माली
छोटी सादड़ी, बिमारियों के चलते जनता पहले से ही परेशान है ऊपर से सब छोटी सादड़ी सरकारी अस्पताल मैं समय की कोई पाबंदी नहीं है। ताकि खुलने का समय 8:00 बजे से 2:00 बजे तक का है आज सत्यम टॉक की टीम छोटी सादड़ी सरकारी अस्पताल की विजिट पर निकली और पता चला कि 8:05 तक अस्पताल की स्लिप विंडो भी ओपन नहीं हुई मरीज का तांता लगता गया ।

आमजन ने बताया कि यह रोज की समस्या है कोई डॉक्टर समय पर नहीं आता है। 8:29 पर दो डॉक्टर अफरा तफरी में अस्पताल पहुंचे। सरकारी अस्पतालों की यही समस्या है डॉक्टर अपने घर पर प्राइवेट क्लीनिक चलाते हैं 2 दिन पहले ही सत्यम टॉक शो ने आपको डॉ. अरुण माथुर के अस्पताल में हुई घटना से अवगत कराया था भविष्य में ऐसे उदाहरण और भी देखने को मिल सकते हैं |




