जिला ब्यूरो विजय द्विवेदी
सरदारपुर – देश की आजादी के लिए अपने प्राणो की आहुति देने वाले अमर शहीद भगतसिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहीद दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी धार के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर द्वारा सरदारपुर मे विधायक कार्यालय पर अमर शहीदो के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रृध्दांजलि अर्पित कर नमन किया गया विधायक प्रताप ग्रेवाल ने शहीदो के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अमर शहीद भगतसिंह, राजगुरू और सुखदेव का बलिदान युगो-युगो तक युवाओ के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना रहेगा। इस दौरान सरदारपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, भमरसिंह सरोदा, बबलु जायसवाल, अरूण मारू, शिवांग ग्रेवाल, धीरज पाटीदार, रायचंद डामर, चांद पटेल, लक्की सोनगरा, दौलत परमार, बंटी बना आदि उपस्थित रहे |




