Thursday, April 9, 2026

National

spot_img

खण्डार में जनसुनवाई शिविर, कलेक्टर ने मौके पर दिए समाधान के निर्देश

ब्यूरो चीफ: बृजेश त्रिवेदी

सवाई माधोपुर, 9 अप्रैल। मुख्य सचिव के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के द्वितीय गुरुवार को आयोजित होने वाले उपखण्ड स्तरीय अटल जनसेवा शिविर के तहत गुरुवार को पंचायत समिति खंडार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला कलेक्टर कानाराम ने की।

जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान आमजन से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही, जिससे कई मामलों का तत्काल निस्तारण भी किया गया।

जनसुनवाई के बाद जिला कलेक्टर कानाराम उप जिला चिकित्सालय खंडार के निरीक्षण के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।

कार्यक्रम के दौरान खंडार उपखण्ड अधिकारी वर्षी मीणा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

सरकार की पहल से आमजन को राहत
अटल जनसेवा शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन आमजन के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिल रही है।

International

RELATED ARTICLES