Tuesday, March 24, 2026

National

spot_img

खमरा में मंत्री प्रहलाद पटेल का दौरा, ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात

ब्यूरो रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र इंदौरकर, छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी विकासखंड बिछुआ के ग्राम खमरा में आज एक महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक आयोजन देखने को मिला। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं शेषराव यादव का आगमन डॉ. धनेंद्र सिंह वर्मा के निज निवास पर हुआ।

मंत्री श्री पटेल के आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्वल्पाहार के साथ पारिवारिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में भेंटवार्ता संपन्न हुई। मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय मुद्दों, विकास कार्यों एवं सामाजिक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में गांव के कई प्रमुख स्थानीय नेता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इनमें लखन कुमार वर्मा, डॉ. गंभीर सिंह वर्मा, रामशरण वर्मा, शिवराम चौरसिया, रामकुमार वर्मा, डॉ. धनेंद्र वर्मा, कल्पना वर्मा (जनपद सदस्य एवं वर्मा मेडिकल खमरा), विवेक कोठेकर, शुभम साहू (युवा नेता), सोनू यादव, निहाल श्रीवास, संकेत यादव एवं फूलसिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी शामिल हुए।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने मंत्री जी से क्षेत्र के विकास से जुड़ी अपेक्षाएं भी साझा कीं। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता के बीच संवाद को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

International

RELATED ARTICLES