Friday, March 20, 2026

National

spot_img

गौतम आश्रम में यज्ञ हवन और प्रतिभाओं का सम्मान, समाज में उत्साह का माहौल 

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

शाहपुरा नगर के कलिंजरी गेट स्थित गौतम आश्रम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।

आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में समाज के संरक्षक एवं वरिष्ठ शिक्षाविद रमेश चंद्र गालरिया तथा समाज अध्यक्ष द्वारका प्रसाद शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन संपन्न हुए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः महर्षि गौतम की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना एवं यज्ञ-हवन से हुई, जिसमें विश्व शांति एवं समृद्धि की कामना की गई।

इसके पश्चात समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विगत 15 मार्च को आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। समाज अध्यक्ष द्वारका प्रसाद शर्मा द्वारा विशेष रूप से 30 प्रतिभाओं को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रवि शंकर उपाध्याय, सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक तेजपाल उपाध्याय, बालकिशन शर्मा, अशोक पानेरी एवं देवेंद्र व्यास उपस्थित रहे। महिला मंडल की ओर से अनीता शर्मा, ममता शर्मा सहित अनेक महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट अनिल शर्मा एवं अविनाश शर्मा द्वारा किया गया।कार्यक्रम का समापन समाज में एकता, शिक्षा एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के संदेश के साथ हुआ।

International

RELATED ARTICLES