Sunday, April 5, 2026

National

spot_img

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण बैठक, बीज बैंक प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

शाहपुरा/ग्रेटर नोएडा। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की अखिल भारतीय बैठक गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित की जा रही है। बैठक के प्रथम दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने विभिन्न प्रांतों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

प्रांत जन संवाद प्रमुख डॉ. परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में चित्तौड़ प्रांत द्वारा विशेष रूप से “बीज बैंक प्रदर्शनी” लगाई गई, जिसे सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने सराहा। उन्होंने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

बैठक के दौरान डॉ. कृष्ण गोपाल (सह सरकार्यवाह), गोपाल आर्य (अखिल भारतीय संयोजक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि) तथा राकेश जैन (सह संयोजक) का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सभी वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

डॉ. कुमावत ने बताया कि बीज बैंक प्रदर्शनी में 250 से अधिक प्रजातियों के बीजों का प्रदर्शन किया गया। इनमें फल, फूल, सब्जियों के साथ-साथ औषधीय और धार्मिक महत्व के पौधों के बीज भी शामिल थे। प्रमुख रूप से केत, कदम्ब, सिन्दूर, सहजन, पलाश, जामुन, टीमरू, अपराजिता तथा विभिन्न प्रकार की तुलसी के बीज प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी में इन बीजों का निशुल्क वितरण भी किया गया, जिससे लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके।

बैठक में चित्तौड़ प्रांत से क्षेत्र संयोजक विनोद मेलाना, प्रांत संयोजक अशोक अहीर, राधेश्याम सालोदिया, प्रांत जनसंवाद प्रमुख डॉ. परमेश्वर प्रसाद कुमावत, प्रांत टोली सदस्य महावीर प्रसाद शर्मा, बालचंद पारेता, केंद्रीय टोली सदस्य श्याम सिंह राठौड़, प्रो. सी.डी. चारण एवं अनिल मेहता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और स्वदेशी बीजों के संरक्षण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि इस तरह की पहल से समाज में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

International

RELATED ARTICLES