Tuesday, March 24, 2026

National

spot_img

झुंझुनूं में भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान, मंडल स्तर पर शिविरों की तैयारी तेज

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी

झुंझुनूं, 21 मार्च।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत झुंझुनूं जिले में मंडल स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान को लेकर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनो कुलहरी के नेतृत्व में संपन्न हुई। इसमें झुंझुनूं विधानसभा के पांचों मंडलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जिला महामंत्री दलीप सैनी एवं अभियान के जिला सह-संयोजक राकेश शर्मा बगड़ विशेष रूप से मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा ने की।

बैठक के दौरान सभी मंडलों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविरों की तिथियां एवं स्थान तय किए गए। जिला सह-संयोजक राकेश शर्मा ने शिविर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, गतिविधियों एवं सत्रों की विस्तृत जानकारी देते हुए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर सुल्ताना मंडल अध्यक्ष राजकुमार जांगिड़, शहर मंडल महामंत्री विजेंद्र हटवाल, ताराचंद सैनी, उपाध्यक्ष विकास पुरोहित, वरिष्ठ कार्यकर्ता ख्यालीराम कुमावत, ग्रामीण मंडल महामंत्री विजेंद्र सिंह इंडाली, मंडल संयोजक सुमेर सैनी, प्रकाश जांगिड़ तथा कुलोद मंडल महामंत्री बाबूलाल महिच सहित झुंझुनूं विधानसभा के अनेक भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रशिक्षण महाभियान को सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

International

RELATED ARTICLES