Monday, April 6, 2026

National

spot_img

झुंझुनूं में भाजपा स्थापना दिवस पर जोश: कार्यकर्ताओं ने लहराया तिरंगा और दोहराया संकल्प

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी

झुंझुनूं, 6 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा किसान कॉलोनी स्थित मंडल कार्यालय में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई शहर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने की, जहां पार्टी का ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री दलीप सैनी, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा एवं सोशल मीडिया जिला संयोजक चंद्र प्रकाश शुक्ला मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने पार्टी के 47 वर्षों के संघर्ष, विकास और उपलब्धियों पर अपने विचार व्यक्त किए।

शहर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापना के बाद अनेक महापुरुषों के त्याग, समर्पण और लाखों कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम के बल पर आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता भारतीय संस्कृति की रक्षा और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से प्रेरित होकर सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की विचारधारा को आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम स्थल को रंगोली एवं पुष्पों से सजाया गया, जिससे वातावरण उत्सवमय हो गया।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, नगर महामंत्री विजेंद्र हतवाल, ताराचंद सैनी, पार्षद विजय कुमार सैनी, नरेंद्र शर्मा, नगर उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, विकास पुरोहित, महेंद्र सोनी, सुनील सैनी, खलील सिलावट, महावीर सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES