संवाददाता कमलेश यादव
छोटी सादड़ी। शहर के प्रमुख भंवर माता रोड स्थित प्राचीन पंचमुखी बालाजी मंदिर में गुरुवार को भव्य अन्नकूट महोत्सव और छप्पन भोग का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगर के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। भक्तों ने भगवान पंचमुखी बालाजी को छप्पन भोग अर्पित कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी और वातावरण “जय श्री राम” के जयघोष से गूंज उठा।मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह मंदिर कई वर्षों पुराना है और यह अन्नकूट पर्व पिछले दो-चार वर्ष ऑन में नहीं हो पाया पर इस वर्ष गोपाष्टमी पर श्रद्धालु यहां विशेष भोग लगाकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से प्रसाद वितरण आयोजन किया गया,




