संवाददाता : ब्यूरो चीफ बृजेश त्रिवेदी
खण्डार शहर के बालेर रोड पर होटल गोवर्धन पैलेस के पास स्थित एक व्यक्ति ने नीम का पेड़ काट दिया जिससे पेड से होकर गुजर रहे बिजली के तार भी टूटकर नीचे ऱोड पर पडे हे जिससे कई घरों की बिजली दो दिन से बाधित है | दो दिन बीतने के बाद अभी भी जस की तस है बिजली विभाग के एईन व जे ई एन से भी सम्पर्क किया पर कोई फायदा नहीं हुआ चाणक्य न्यूज रिपोर्टर ने भी ए ई एन और जे ई एन से फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया पर फोन नहीं उठाया आखिर हारकर पीड़ित कोली मौहल्ले के पुरुषों एवं महिलाओं ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका खण्डार को ज्ञापन सौपा और शीघ्र दीवाली के समय बिजली व्यवस्था सुचारू करने की मांग की।




