संवाददाता : राजेश उपाध्याय
केंद्र सरकार द्वारा ग्राम विकास का नारा दिया जा रहा है, गांवों को विकसित करने, मुख्यधारा से जोड़ने गांव में पक्की सड़क बनाने की योजना चलाई जा रही है। लेकिन इन योजनाओ का बंटाधार होना ग्रामीण अंचल में देखा जा रहा है। जिले के बदनावर विकासखंड, अंतर्गत ग्राम बखतपुरा के ग्रामीण वर्षों से पुरानी पुलिया के खराब हो चुकी है ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवागमन करने मजबूर हैं। यहां कुछ साल पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण के समय से पुल का निर्माण ठेकेदार द्वारा निर्माण अधूरा पड़ा है
ग्रामीणों ने कहा की बारिश के दिनों : अधूरे पुलिया के कारण ग्रामीणों को अक्सर सुरक्षित मार्ग न होने के कारण बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सरपंच ईश्वरलालजी झाडीवाला कहना है कि ठेकेदार बोल रहा है एक दो दिन में काम चालू करना है




