ब्यूरो चीफ: आशाराम कुंडले, खरगोन म. प्र.
खरगोन जिले की बड़वाहविधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेड़िया सेविशेष खबर है। 4 मार्च 2026 को गांव में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ होलिका दहन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव के पुरुष और महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। होलिका दहन के बाद ग्रामीणों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
पूरा वातावरण शांति, सौहार्द और उत्साह से भरा नजर आया। ग्राम बेड़िया के सरपंच चंद्रपाल सिंह और उनके सहयोगियों ने भी ग्रामीणों को होली की बधाई दी और उत्सव में भाग लिया। इस दौरान बेड़िया पुलिस प्रशासन ने भी पूरी सजगता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाई। ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया। गांव में भाईचारे और एकता के संदेश के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। सभी ने एक दूसरे को सुरक्षित और स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी।




