Wednesday, March 11, 2026

National

spot_img

मुंबई में श्री शिवगंज ओसवाल जैन संघ का 34वां स्नेह मिलन समारोह 

ब्यूरो चीफ: इमरान खान, आबू रोड

शिवगंज। श्री शिवगंज ओसवाल जैन संघ मुंबई की ओर से 34वां स्नेह मिलन समारोह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुंबई के दादर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की नारी शक्ति का सम्मान किया गया तथा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं शिवगंज से बिंदु जितेंद्र जैन एवं शोधकर्ता डॉ. संतोष रमेश रंगवाला विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रक्षा भंडारी ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जैन समाज में नारी शक्ति ने सदैव धर्म, संस्कार और सेवा की परंपराओं को सहेजने के साथ समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं शिक्षा, समाज सेवा, व्यवसाय और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं, जो नारी सशक्तिकरण का सकारात्मक स्वरूप है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ केवल अधिकार देना नहीं, बल्कि उन्हें अवसर और निर्णय लेने की स्वतंत्रता देना भी है। जैन समाज की महिलाएं सेवा, त्याग और समर्पण की भावना के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।

डॉ. भंडारी ने रक्तदान शिविर जैसे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन मानवता और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब महिलाएं सशक्त होती हैं तो परिवार, समाज और राष्ट्र भी सशक्त बनता है।

इस दौरान समाज की ओर से डॉ. रक्षा भंडारी का बहुमान किया गया तथा समाज की प्रतिभाओं और नारी शक्ति का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन आरजे दिलीप जैन शिवगंज ने किया।

इस अवसर पर चेयरमैन जयंतीलाल परमार, अध्यक्ष ललित पालरेचा, उपाध्यक्ष किरण मंडलेशा, सचिव विमल सोलंकी, सहसचिव भरत डी. सोलंकी, कोषाध्यक्ष दिलीप एन. सोलंकी सहित सदस्य सुरेश दोशी, किरण मेहता, प्रफुल्ल एस. सोलंकी, राकेश राठौड़, अरविंद सोलंकी, राजेश कावेडिया, जितेन्द्र बलदोटा, देवेन्द्र कुमार कावेडिया, दिनेश राठौड़, विनोद सोलंकी, दिलीप कावेडिया, नितेश मेहता, हितेश सोलंकी, प्रवीण मंडलेशा, दिलीप सोलंकी, सुरेश मंडलेशा, कैलाश कावेडिया, ललित खींचा, नेमीचंद मंडलेशा, मनीष सर्राफ सहित कई समाज बंधु उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES