ब्यूरो चीफ: अकलीम अहमद, अमेठी
ग्राम पंचायत बख्तावर नगर में रमजान माह के 17वें रोजे के अवसर पर शनिवार को सामूहिक इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों रोजेदारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मगरिब की अजान होते ही रोजेदारों ने खजूर खाकर अपना रोजा खोला और देश में अमन-चैन, भाईचारे तथा खुशहाली की दुआ की। इस अवसर पर उपस्थित उलेमाओं ने हदीस का हवाला देते हुए कहा कि जो व्यक्ति किसी रोजेदार को इफ्तार कराता है, उसे रोजेदार के बराबर सवाब मिलता है और रोजेदार के सवाब में भी कोई कमी नहीं होती।
इफ्तार कार्यक्रम में आपसी भाईचारा और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। सभी लोगों ने मिलजुलकर इफ्तार किया और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और आपसी प्रेम को बढ़ावा देते हैं।




