ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक
शाहपुरा। कृषि विज्ञान केंद्र अरनिया घोड़ा, शाहपुरा में शनिवार को अम्बेडकर विचार मंच संस्थान के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र घुसर का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. राजेश जलवानिया एवं फार्म मैनेजर गोपाल टेपण द्वारा उन्हें माला एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार, अम्बेडकर विचार मंच के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र घुसर कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे थे, जहां उन्होंने आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) के आयोजन हेतु निमंत्रण दिया। इस दौरान केंद्र के अधिकारियों द्वारा उनका विशेष सम्मान किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण बना रहा।
इस अवसर पर सुरेश चंद्र घुसर ने कृषि विज्ञान केंद्र अरनिया घोड़ा के वैज्ञानिक डॉ. राजेश जलवानिया एवं फार्म मैनेजर गोपाल टेपण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शाहपुरा में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील भी की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही, अंबेडकर जयंती के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग करने का आह्वान किया गया।




