Tuesday, April 7, 2026

National

spot_img

शाहपुरा में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस शाहपुरा के त्रिमूर्ति चौराहे पर हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. लालाराम बेरवा के सानिध्य में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. लालाराम बेरवा ने पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है, जिसमें कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और पार्टी की विचारधारा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को प्राथमिकता के साथ ऊपर उठाना है, और पार्टी निरंतर इसी दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासन, संस्कार और उच्च विचारों वाली पार्टी है, जो “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ कार्य करती है। पार्टी हमेशा गरीबों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और सनातन मूल्यों एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करती है। इसी कारण आज देश ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान वरिष्ठ नेता शांतिलाल मामोडिया, महावीर सैनी, राहुल बोहरा, लादू लाल खटीक, गोपाल घुसर, सुरेश गुर्जर, मोहन गुर्जर, देवेंद्र गहलोत, बीनू माली, राजाराम पोरवाल, श्याम डोडिया, संजय पोरवाल, सत्येंद्र सेन, नाथूलाल कोली, कालू कोली, घीसालाल माली, संजय मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा कोली समाज युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेश कोली, महिला मोर्चा से सुनीता बलाई, लीला शर्मा, ममता घारू तथा विट्ठल शर्मा (पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी, शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र) सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

International

RELATED ARTICLES