Tuesday, April 7, 2026

National

spot_img

“संगठन बढ़ाओ–लोकतंत्र बचाओ” अभियान की शुरुआत, आबूरोड में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ: इमरान खान

आबूरोड, 5 अप्रैल 2026। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जयपुर के निर्देशानुसार पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव समय पर नहीं कराए जाने के विरोध में “संगठन बढ़ाओ – लोकतंत्र बचाओ अभियान” की शुरुआत रविवार को आबूरोड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा की गई।

अभियान के तहत मुंगथला, सातपुर, मावल, खड़ात, भटाना मंडलों तथा आबूरोड नगर पालिका क्षेत्र में बैठकों का आयोजन कर आमजन को वर्तमान राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में सिरोही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लीलाराम गरासिया, रेवदर विधायक मोतीराम कोली, रेवदर संगठन प्रभारी गोविंद बंजारा तथा ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बंजारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठकों की अध्यक्षता क्रमशः मुकेश बारोट (सातपुर), हीर सिंह इंदा (खड़ात), सुल्तान मोहम्मद (मावल), प्रेमाराम गरासिया (मुंगथला), जसराम मेघवाल (भटाना) एवं नगर अध्यक्ष श्रीमती नरगिस द्वारा की गई।

इस दौरान जिला अध्यक्ष लीलाराम गरासिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव समय पर नहीं कराकर संविधान और न्यायपालिका की अवहेलना कर रही है। वहीं विधायक मोतीराम कोली ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और पिछले ढाई वर्षों में केवल पूर्व कांग्रेस सरकार की योजनाओं के नाम बदलने या उन्हें बंद करने का कार्य किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव नहीं होने से केंद्र से मिलने वाला बजट प्रभावित हो रहा है, जिससे विकास कार्य बाधित हो रहे हैं।

रेवदर संगठन प्रभारी गोविंद बंजारा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए ग्राम एवं वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति कर प्रत्येक स्तर पर 21 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाने पर जोर दिया। ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बंजारा एवं नगर अध्यक्ष श्रीमती नरगिस ने भी युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जोड़कर मजबूत टीम बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान कई ग्राम अध्यक्षों की घोषणा कर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव ओबीसी अजय बंजारा, वरुण गौतम, रमेश कच्छावा, कीर्ति कच्छावा, पूर्व सरपंच ललिता गरासिया, तेज सिंह देवड़ा, पूजा राणा, हर्षुल अग्रवाल, शिवशंकर शर्मा, केतन पुरोहित, एसटी जिला अध्यक्ष लाखमा राम गरासिया, एससी जिला अध्यक्ष जयंतीलाल मारू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कांग्रेस के विभिन्न अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों की बड़ी भागीदारी रही।

International

RELATED ARTICLES