Monday, April 6, 2026

National

spot_img

सवाई माधोपुर में भाजपा स्थापना दिवस पर जोश, ध्वजारोहण और संकल्प का संगम

ब्यूरो चीफ: बृजेश त्रिवेदी

सवाई माधोपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में गंगापुर सिटी के ईदगाह स्थित सभापति के निजी कार्यालय पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत सभापति शिवरतन अग्रवाल द्वारा भाजपा का ध्वज विधिवत रूप से फहराकर की गई। इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, महामंत्री कमलेश महावर सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास, सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा को प्राथमिकता दी है तथा कार्यकर्ता इसी भावना के साथ समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने देश की प्रगति और समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

अंत में सभी ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

International

RELATED ARTICLES