Wednesday, March 25, 2026

National

spot_img

सवाई माधोपुर में राजस्थान दिवस पर गलता मंदिर में भव्य महाआरती

ब्यूरो चीफ: बृजेश त्रिवेदी

सवाई माधोपुर, 20 मार्च।
राजस्थान स्थापना दिवस उत्सव के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित गलता मंदिर और गंगापुर सिटी के श्री रघुनाथ जी मन्दिर में भव्य महाआरती कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

राज्य सरकार के देवस्थान विभाग के निर्देशानुसार स्थानीय प्रशासन द्वारा आयोजित इन विशेष कार्यक्रमों में जिला कलक्टर काना राम, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उप निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता भरतलाल मथुरिया, सुरेश चंद्र जैन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में शहरवासी श्रद्धालुओं ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

सवाई माधोपुर के गलता मंदिर में संध्या समय आयोजित महाआरती के दौरान विशेष पूजा-अर्चना के लिए आकर्षक सजावट की गई। दीपों की श्रृंखला से मंदिर परिसर को भव्य रूप दिया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय और आलोकित हो उठा। आयोजन में सवाई माधोपुर सहित पूरे प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक कलाओं की झलक भी देखने को मिली।

राजस्थान दिवस के अवसर पर ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य राज्य की स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देना तथा आमजन को अपनी परंपराओं, विरासत और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना है।

International

RELATED ARTICLES