Tuesday, March 24, 2026

National

spot_img

सिर पर चुनरी, दिल में आस्था ❤️ खमरा में निकली भव्य चुनरी यात्रा

ब्यूरो रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र इंदौरकर, छिंदवाड़ा

खमरा/बिछुआ। क्षेत्र में विगत 6 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही भव्य चुनरी पदयात्रा इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जा रही है। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर माता रानी के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना रहे हैं।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु सिर पर चुनरी लेकर भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे। पूरे मार्ग में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस चुनरी पदयात्रा का संयोजन श्री संदीप रघुवंशी द्वारा किया जा रहा है, जो जाम सांवली से प्रारंभ होकर कपुर्दा स्थित शारदा मंदिर में संपन्न होगी।

रविवार को यात्रा खमारपानी होते हुए बिछुआ पहुंची, जहां विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही स्थानीय माता मंदिर में संध्या आरती का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए।

सोमवार प्रातः यात्रा उल्हावाड़ी होते हुए खमरा नगर में भ्रमण करती हुई हनुधाम किशनपुर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं द्वारा गदा चढ़ाकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान यात्रा का भव्य एवं दिव्य स्वागत किया गया।

ग्राम खमरा में श्री प्रेमकुमार मालवीय एवं हनुधाम मंदिर किशनपुर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे यात्रियों को राहत मिली।

यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक नेताओं का भी सहयोग मिल रहा है। वहीं प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे पूरी यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रही है।

यह चुनरी पदयात्रा क्षेत्र में आस्था, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनकर उभर रही है।

International

RELATED ARTICLES