Tuesday, April 7, 2026

National

spot_img

6 महीने बाद मिली राहत: मांडलगढ़ अस्पताल में सोनोग्राफी सेवा फिर शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

मांडलगढ़। उपखंड मुख्यालय स्थित उप जिला अस्पताल में करीब 6 माह पूर्व उपलब्ध कराई गई सोनोग्राफी मशीन की सेवाएं आखिरकार क्षेत्रवासियों के लिए शुरू कर दी गई हैं। लंबे समय से बंद पड़ी इस मशीन को चालू करवाने की मांग लगातार उठाई जा रही थी, जिसे प्रमुखता से उठाते हुए आमजन को राहत दिलाने का प्रयास किया गया।

मामले में पहल करते हुए भीलवाड़ा जिला कलेक्टर एवं जिला चिकित्सा अधिकारी संजीव शर्मा तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष पुरोहित के प्रयासों से सोमवार को उप जिला अस्पताल मांडलगढ़ में बंद पड़ी सोनोग्राफी मशीन को पुनः चालू करवा दिया गया। इससे अब क्षेत्र के मरीजों को जांच के लिए अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही सुविधा मिल सकेगी।

सोनोग्राफी सेवा शुरू होने पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अशोक जीनगर, पार्षद अनिता सुराणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन ब्रमभट्ट, राधेश्याम जीनगर, रतनलाल धोबी, आमीन सिलावट सहित अन्य नगरवासियों ने संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने इस सुविधा के शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी राहत बताया।

International

RELATED ARTICLES