संवाददाता कमलेश यादव
निंबाहेड़ा। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री भरत पालीवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपखण्ड अधिकारी निंबाहेड़ा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2025 बनाने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
ज्ञापन में कहा गया कि राजस्थान वीरों और संतों की धरती है, जो लंबे समय से अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद जैसी गतिविधियों से प्रभावित रही है। धर्मप्रेमी समाज लगातार प्रभावी कानून बनाने की मांग करता रहा था, किंतु पूर्ववर्ती सरकारें वोट बैंक की राजनीति के कारण इस ओर ठोस कदम नहीं उठा पाई।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मुख्यमंत्री ने जनता की भावनाओं और कानून-व्यवस्था की संवेदनशीलता को समझते हुए यह ऐतिहासिक अधिनियम पारित कर राजस्थान को इन षड्यंत्रों से मुक्ति दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया है। अब समाज अपनी आस्थाओं के अनुरूप स्वतंत्र और निर्भीक जीवन जी सकेगा।
इस अवसर पर पालीवाल ने कहा कि राजस्थान की जनता अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद के विरुद्ध इस संघर्ष में सरकार का सहयोग देने के लिए संकल्पबद्ध है।
अभिनन्दन के दौरान जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र धूत, भगवती दीदी शर्मा, जिला संयोजक शमशेर सिंह बंबोरी, जिला सहसंयोजक लक्ष्मण सोनी, जिला सेवा प्रमुख सुरेश कुदाल, जिला विधि प्रमुख सत्यमेव सेठिया, जिला कोषाध्यक्ष यशवंत कुमावत, दुर्गा वाहिनी जिला सहसंयोजिका सोनिया साहू, जिला गौरक्षा प्रमुख सुनील वाथरा, सह गोरक्षा प्रमुख दीपक अग्रवाल, कुलदीप सिंह राठौड़, पूर्व विभाग मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान, रत्ना वर्मा, नवजीत जैन, तरुण दत्त, कमलेश जैन नरेंद्र वैष्णव, गणेश दान चारण, भागीरथ दान चारण, देवकरण चारण, छोटी सादड़ी से राहुल शर्मा नगर से मंत्री, कमलेश यादव समरसता प्रमुख, सौरभ नागदा नगर संयोजक उपस्थित रहे।




