Saturday, March 21, 2026

National

spot_img

भीखी में ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ नशे के खिलाफ छापेमारी तेज

ब्यूरो रिपोर्ट: परमजीत शर्मा, मानसा

भीखी | नशा तस्करों के खिलाफ चल रही ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ मुहिम के तहत आज तहसील भीखी में पुलिस विभाग ने जिला प्रशासन के सहयोग से कड़ा एक्शन लिया। ‘कासो ऑपरेशन’ के अंतर्गत पुलिस टीमों ने बस स्टैंड भीखी सहित विभिन्न सुनसान और संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर नशा तस्करों पर शिकंजा कसने की कोशिश की।

इस विशेष अभियान का नेतृत्व डीएसपी पुष्पिंदर सिंह द्वारा किया गया। पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर गहन तलाशी अभियान चलाया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इस दौरान आम लोगों में भी सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखने को मिला।

डीएसपी पुष्पिंदर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस विभाग नशा तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “नशा तस्करों को रोकने और समाज को नशा मुक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।”

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस केवल तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ही नहीं कर रही, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को भी सही रास्ते पर लाने का प्रयास कर रही है। “जो नौजवान नशा करते हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर इस गंभीर बीमारी से छुटकारा दिलाने के लिए हर संभव सहयोग किया जा रहा है,” उन्होंने कहा।

डीएसपी ने आम जनता से भी अपील की कि वे इस मुहिम में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें तथा नशा तस्करों की सूचना तुरंत दें, ताकि इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सके।

इस अभियान के दौरान क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

International

RELATED ARTICLES