ब्यूरो रिपोर्ट: विजय द्विवेदी, धार (मध्य प्रदेश)
लाबरिया मैं भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक दिवस नगर में बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दोपहर 11 बजे शांतिनाथ मंदिर से भव्य वरघोड़ा निकाला गया, जो मुख्य बाजार से होते हुए पूरे नगर में भ्रमण करता हुआ पुनः मंदिर पहुंचा।
वरघोड़े में बड़ी संख्या में महिला, बालिकाएं एवं पुरुष वर्ग शामिल हुए। सभी श्रद्धालु भक्ति भाव से नाचते-गाते हुए भगवान का नगर भ्रमण कराते नजर आए, जिससे पूरे वातावरण में धार्मिक उत्साह का संचार हुआ।
दोपहर में मंदिर परिसर में भगवान महावीर की विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसमें समाजजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और धर्म लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर जैन श्री संघ के अध्यक्ष राकेश बाफना सहित सुरेशचंद कटारिया, विमल बाफना, मुकेश कोठारी, बसंतीलाल कटारिया, विशाल कटारिया, भूपेन्द्र कोठारी, राजेंद्र कोठारी, सुनील कटारिया, निलेश बाफना, संजय बाफना, हीरालाल कांकरिया, अभय बाफना, दिनेश कांकरिया, सुमन बाफना, प्रियेश बाफना, विकास कटारिया, हार्दिक कोठारी, नमन कोठारी, मुकेश कांकरिया, ऋषभ बाफना, रिंकु बाफना सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
शाम को जैन श्री संघ की ओर से स्वामी वात्सल्य (सामूहिक भोजन) का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया।
धार्मिक आयोजन ने पूरे नगर में आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण किया और समाज में एकता व सद्भाव का संदेश दिया।




