Saturday, April 4, 2026

National

spot_img

अस्थिर मौसम के बीच संचारी रोगों से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया

ब्यूरो रिपोर्ट: महेश पांडुरंग शेंडे

गढ़चिरोली। महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले के आष्टी ग्रामीण अस्पताल द्वारा अनिश्चित मौसम और संभावित बारिश को ध्यान में रखते हुए संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य आमजन को संचारी एवं वेक्टर जनित रोगों के प्रति सतर्क और जागरूक करना है।

यह अभियान स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वेक्टर जनित रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषिकेश बर्डे के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर डेंगू, मलेरिया सहित अन्य मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

टीम द्वारा फॉगिंग मशीन के माध्यम से मच्छरों के नियंत्रण के प्रयास किए गए तथा लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि वेक्टर जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण तभी संभव है जब आमजन भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास गंदगी, गटर एवं शौचालयों में जमा गंदे पानी को न रहने दें, क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा बढ़ता है। बारिश के मौसम से पहले विशेष साफ-सफाई रखने और सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी गई।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मलेरिया अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाकर संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

International

RELATED ARTICLES