Tuesday, April 14, 2026

National

spot_img

कलम के महानायक को नमन—राजेंद्र माथुर की 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

ब्यूरो रिपोर्ट: विजय द्विवेदी, धार (मध्य प्रदेश)

बदनावर। हिंदी पत्रकारिता के शिखर पुरुष एवं ख्यातनाम संपादक राजेंद्र माथुर की 35वीं पुण्यतिथि पर तहसील पत्रकार संघ बदनावर द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम प्रियंका मीमरोट ने कहा कि माथुर जी ने अपने कर्म, साहस, मेहनत और लेखनी के माध्यम से बदनावर जैसे छोटे शहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता और उच्च आदर्श आज भी प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि उनके पदचिन्हों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

धार जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पंडित छोटू शास्त्री ने कहा कि भले ही माथुर जी को हमसे बिछड़े लंबा समय हो गया हो, लेकिन उनकी जनहितैषी पत्रकारिता आज भी जीवित है। उन्होंने उन्हें पत्रकार ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह अमिताभ बच्चन फिल्मों के महानायक हैं, उसी तरह राजेंद्र माथुर पत्रकारिता के महानायक थे।

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने कहा कि माथुर जी की प्रतिमा और उनकी विचारधारा युवा पीढ़ी को निष्पक्ष पत्रकारिता की प्रेरणा देती रहेगी। वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभान सिंह सोलंकी ने कहा कि उनकी कलम की धार तलवार से भी तेज थी। वहीं वरिष्ठ नेता मोहन सिंह चौहान ने कहा कि उनकी लेखनी इतनी प्रभावशाली थी कि समाचार प्रकाशित होते ही समस्याओं का समाधान होने लगता था।

कार्यक्रम में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक टल्ला मोदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गुर्जर, कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश होती, विधायक प्रतिनिधि कैलाश गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री राजेश अग्रवाल, आर्यव्रत पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पवार, स्वतंत्र प्रेस क्लब अध्यक्ष मनीष शर्मा, तहसील पत्रकार संघ संरक्षक पंकज गुजराती सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव अनवर मंसूरी ने किया तथा आभार अध्यक्ष गोवर्धन सिंह डोडिया ने व्यक्त किया।

International

RELATED ARTICLES