ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी
झुंझुनूं, 9 अप्रैल। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने गुरुवार को शहर के पुलिस थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, रिकॉर्ड संधारण, मालखाना, हवालात तथा साफ-सफाई व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने थाना स्तर पर कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर देते हुए नियमित गश्त बढ़ाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
डॉ. गर्ग ने कहा कि पुलिस प्रशासन की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए जिससे आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हो। उन्होंने थाना परिसर में स्वच्छता एवं रखरखाव की सराहना भी की।
इस अवसर पर थानाधिकारी श्रवण कुमार सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।




