जिला ब्यूरो: सुरेश सैनी झुंझुनू
दिनांक 22 व 23 फरवरी को चलाये गये दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत की गई कार्यवाही
श्रीमान् एच. जी. राघवेंद्र सुहासा IPS महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर रेंज जयपुर के आदेशानुसार, बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व श्री देवेन्द्र सिंह राजावत आरपीएस अति. पुलिस अधीक्षक झुन्झुनूं के सुपरविजन में दिनांक 22 व 23.02.2026 को संपूर्ण जिले में चलाए गए “एरिया डोमिनेशन अभियान” के तहत जिला झुंझुनूं में अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर निगरानी तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु विशेष कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन दबिश एवं चैकिंग की गई, जिसमें आर्म्स एक्ट के अपराधियों के 232 स्थानों पर रेड कर 44 को डिटेन किया गया तथा 27 को शांतिभंग में गिरफ्तार, हार्डकोर अपराधियों के 33 स्थानों पर रेड कर 1 को डिटेन, 1 को शांतिभंग में गिरफ्तार तथा गैंगस्टर के 24 स्थानों पर रेड कर 4 को डिटेन, 3 को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया। कुल 49 व्यक्तियों से पूछताछ की जाकर पूछताछ नोट तैयार किए गए।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराधियों को सक्रिय होने से रोकना, अपराधियों/गैंगस्टर के पीछे जाकर रास्ते से भटके हुये व्यक्तियों को सही रास्ता दिखाना, अपराधियों/गैंगस्टर द्वारा निकट भविष्य में किये जाने वाले अपराध की जानकारी प्राप्त कर अपराध व गैंगवार को रोकना, एवं जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
झुन्झुनू पुलिस जिले के नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके। इस अभियान का उद्देश्य कानून व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ करना था। जिला पुलिस नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील करती है।





