Saturday, March 28, 2026

National

spot_img

बाड़मेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ से अधिक की एमडी ड्रग बरामद — एक आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता : पुखराज पंड्या 

बाड़मेर जिले में स्मैक और एमडी जैसे घातक नशे का जाल लगातार फैलता जा रहा है, लेकिन पुलिस भी सक्रियता के साथ ऐसे अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। मंगलवार को बाड़मेर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये की एमडी (सिंथेटिक ड्रग) बरामद की है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 541 ग्राम एमडी ड्रग, एक मोटरसाइकिल और ₹3.65 लाख नकद जब्त किए हैं। मौके से आरोपी प्रकाश पुत्र मंगाराम मेघवाल निवासी धोरीमना को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह नशा राम उर्फ रामलाल निवासी धोरीमना से खरीदता था और बाड़मेर शहर व आसपास के इलाकों में युवाओं को सप्लाई करता था।

बाड़मेर पुलिस के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से जिले में लगातार नशे के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई जारी है। हाल ही में सेड़वा क्षेत्र में एक बड़ी एमडी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया था। पुलिस का कहना है कि ऐसे कई और लोगों की पहचान की जा चुकी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

इस ताजा कार्रवाई के बाद नशे के धंधे से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि पुलिस लगातार इन पर शिकंजा कस रही है और नशे के जाल को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान तेज कर चुकी है।

International

RELATED ARTICLES