ब्यूरो चीफ: आशाराम कुंडले
खरगोन, 03 अप्रैल 2026।
मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल शनिवार, 04 अप्रैल को खरगोन जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 1:45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा खरगोन पहुंचेंगे।
आगमन के बाद राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 1:50 बजे कार द्वारा सनावद रोड स्थित रक्षा अस्पताल के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2:00 बजे अस्पताल पहुंचेंगे। यहां वे सिकल सेल यूनिट का लोकार्पण करेंगे तथा सिकल सेल जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से 3:40 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सिकल सेल रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके उपचार एवं रोकथाम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी।
कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 3:40 बजे खरगोन हेलिपैड से मांडव के लिए प्रस्थान करेंगे।
राज्यपाल के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं, जिससे कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।




