राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पीथलवाड़ी कला में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अनेक रंगारंग प्रस्तुतियाँ हुईं और पूरे गाँव के लोग एकजुट होकर विद्यालय में उपस्थित रहे, जिन्होंने अपना कर्तव्य निभाया।
गाँव के मोदबिरना श्री मुस्ताक मोहम्मद जी ने विशेष योगदान देते हुए विद्यालय के बच्चों को 26 जनवरी के अवसर पर भी भोजन करवाया था और इस बार 15 अगस्त पर भी सभी धर्मों — हिंदू, मुस्लिम, पुरुष, महिला, बालक-बालिकाओं — को भोजन वितरण किया। यह आपसी भाईचारे और साम्प्रदायिक सद्भाव का अद्भुत उदाहरण बना।
विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया। इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि “हम सब एक हैं, और देश की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।”




