रिपोटर कमलेश यादव
छोटी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के जमलावदा शासकीय विद्यालय की हालत इन दिनों बद से बदतर हो चुकी है। विद्यालय की छत जर्जर होने के कारण बरसात के दिनों में लगातार पानी टपकता है, जिससे न केवल पढ़ाई बाधित हो रही है बल्कि बच्चों की जान भी खतरे में पड़ रही है।
गंभीर स्थिति को देखते हुए सोमवार को ग्रामवासियों ने एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि विद्यालय भवन की मरम्मत तत्काल करवाई जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई सुरक्षित माहौल में हो सके।एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही शीघ्र की जाएगी।




