Tuesday, February 10, 2026

National

spot_img

सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने खेतड़ी, बड़ाऊ व बबाई में निरीक्षण, 8.5 करोड़ के नए सीएचसी भवन में हुआ हवन

सुरेश सैनी

झुंझुनूं 17 नवंबर। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने जिले में मौसमी बीमारियों के सीजन को देखते हुए फिल्ड विजिट पर निकले और सोमवार को तीन चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया। एसडीएच खेतड़ी, सीएचसी बड़ाऊ और सीएचसी बबाई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमएचओ डॉ गुर्जर उप जिला अस्पताल खेतड़ी में पहुंच कर अस्पताल व्यवस्थाओं को देखा और मरीजों से चिकित्सा सेवाओं के बारे फीडबैक लिया। सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने आईएलआई सर्दी जुकाम सहित मौसमी बीमारियों में मरीजों के लिए दवाई और जांचों की उपलब्धता हर समय रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी निरीक्षण किए संस्थानों के लेबर रूम, भर्ती वार्ड, ओपीडी कक्ष, दवा स्टोर रूम आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थागत प्रसव बढ़ाने, एनसीडी कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग करने के निर्देश संस्थान प्रभारियों को दिए इस अवसर पर खेतड़ी बीसीएमओ डॉ हरीश यादव भी मौजूद रहे। जयपुर प्रवासी भामाशाह अमित चौधरी ने साढ़े आठ करोड़ रुपए लागत से बबाई में नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण करवाया है । भवन का निर्माण पूरा होने पर भामाशाह अमित चौधरी ने सोमवार को नव निर्मित सीएचसी भवन में हवन करवाया। हवन का समाचार मिलते ही खेतड़ी विधायक श्री धर्मपाल गुर्जर भी सीएचसी भवन पहुंच हवन में भागीदार बने।

International

RELATED ARTICLES