Thursday, May 7, 2026

National

spot_img

प्रतापगढ़ के बम्बोरी में मुख्यमंत्री का पैदल भ्रमण, बच्चों को बांटी चॉकलेट्स

ब्यूरो रिपोर्ट: प्रहलाद जणवा

प्रतापगढ़/जयपुर, 7 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार सुबह प्रतापगढ़ जिले के बम्बोरी गांव का पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घर-घर जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।

गांव भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों से स्वास्थ्य सुविधाओं, पेंशन एवं वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना को लेकर चर्चा की। वहीं बच्चों ने जब मुख्यमंत्री को अपना होमवर्क दिखाया और पढ़ाई के बारे में जानकारी दी, तो उन्होंने बच्चों को दुलार करते हुए चॉकलेट्स वितरित कीं। महिलाओं से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें अधिकाधिक संख्या में राजीविका से जुड़ने का आह्वान किया।

चाय पर चर्चा में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

मुख्यमंत्री ने गांव भ्रमण के बाद ग्रामीणों के साथ चाय पर चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं एवं बुजुर्गों से मूलभूत सुविधाओं, पेयजल, सड़क, बिजली तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर जानकारी ली। ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि गांवों के विकास के बिना प्रदेश और देश का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक गांवों में जाकर लोगों से सीधा संवाद नहीं किया जाएगा, तब तक उनकी वास्तविक समस्याओं को पूरी तरह समझा नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने ग्राम विकास चौपाल एवं ग्राम विकास रथ को विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने की महत्वपूर्ण पहल बताया।

मंदिरों में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री ने बम्बोरी गांव स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर में सपत्नीक जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा उन्होंने लक्ष्मीनाथ जी मंदिर एवं चारभुजानाथ जी मंदिर में भी दर्शन किए।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक, सांसद सीपी जोशी, विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

International

RELATED ARTICLES