Thursday, May 7, 2026

National

spot_img

भारत पाक सीमा पर हाई अलर्ट! संदिग्ध युवक गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

ब्यूरो रिपोर्ट: जीव भाई प्रजापति, बाड़मेर

जैसलमेर। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट संदिग्ध गतिविधियों के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने के बाद सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। घटना के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक से विभिन्न एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में युवक के पास से मिले मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामान की गहन जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार युवक की गतिविधियां पिछले कुछ समय से संदिग्ध बताई जा रही थीं। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसका किसी नेटवर्क या सीमा पार संपर्क से कोई संबंध तो नहीं है। मामले को गंभीरता से लेते हुए खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।

घटना के बाद सीमा क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर चौकसी बढ़ा दी गई है। बीएसएफ एवं अन्य सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की जा रही है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और बढ़ाई गई है।

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल युवक से लगातार पूछताछ जारी है और एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही हैं।

International

RELATED ARTICLES