छिंदवाड़ा में आबकारी की बड़ी कारवाई। अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ दबीश। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कारवाई की है। कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त बी आर। बैग के मार्गदर्शन में शनिवार सुबह शहर के आबकारी अमले ने ग्राम रंगीन खापा में दबिश दी। यहां रिहाइशी मकानों और जंगलों में प्लास्टिक के ड्रमों और कुपियों में भरा महुआ लहान बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया गया।
इसके बाद टीम ने ग्राम लकड़ाई जमोड़ी के जंगलों में भी छापेमारी की। जहां बड़ी मात्रा में महुआ लहान जब्त कर नष्ट किया गया। कारवाई आगे बढ़ाते हुए सोमना के जंगलों के बीच बहने वाले नाले के किनारे छुपाकर रखी गई महुआ लहान की पनियां बरामद की गई। यहां से एक प्लास्टिक की पन्नी मे भरी महुआ शराब भी मिली जिसे कब्जे में लिया गया।
आबकारी विभाग ने मध्य प्रदेश एक्साइज एक्ट 1915 की धारा 34 के तहत कुल आठ प्रकरण दर्ज किए हैं। इस कार्यवाही में करीब 5400 किग्र महुआ लहान नष्ट किया गया और 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा ज्त की गई। इस पूरे अभियान में एडीओजीएल मरावी वासुदेवाचार्य त्रिपाठी आबकारी उपनरीक्षक आकाश मिश्राम श्रीजीत सिंह धुर्वे वैशाली भगत अनिकित पटेल सहित पूरा अमला मौजूद रहा। प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर आगे भी इसी तरह सख्ती जारी रहेगी।





