Thursday, May 14, 2026

National

spot_img

सीतापुर में हाई अलर्ट खामेनेई के निधन की खबर के बाद कड़ी निगरानी

सीतापुर में हाई अलर्ट खामेनई के निधन की खबर के बाद कड़ी निगरानी। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामे के निधन की खबर के बाद उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किरण एस आईजी रेंज लखनऊ के निर्देश पर शहर के संवेदनशील और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में विशेष पेट्रोलिंग कराई गई। आईजी के नेतृत्व में कोर्ट चौराहा से इमामबाड़ा तक पैदल गश्त की गई। इस दौरान जिलाधिकारी राजा गणपति आर, एएसपी उत्तरी आलोक सिंह, सीओ सिटी विनायक भोसले और एसडीएम दामिनी एम दास सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने बाजारों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अफवाह को तुरंत रोका जा सके। आईजी किरण एस ने स्पष्ट किया कि पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी। होली और रमजान के मद्देनजर प्रशासन ने नागरिकों से शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और लोगों को किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान नहीं देना चाहिए। जरूरत पड़ने पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी। फिलहाल हालात सामान्य हैं लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड़ में है।

International

RELATED ARTICLES