Tuesday, April 21, 2026

National

spot_img

छोटा विवाद बना जानलेवा: कनेछन कलां में झगड़े में एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

फुलिया-शाहपुरा के फूलिया कलां थाना क्षेत्र अंतर्गत कनेछन कलां गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेमचंद पुत्र रामलाल तेली, निवासी कनेछन कलां के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया। विवाद बढ़ने पर दोनों परिवारों के बड़े सदस्य भी आमने-सामने आ गए और बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान हुई झड़प में प्रेमचंद के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही फूलिया कलां थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, इस झगड़े में दूसरे पक्ष के कुछ लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

मामूली विवाद का इस तरह हिंसक रूप लेना क्षेत्र में चिंता का विषय बन गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

International

RELATED ARTICLES