जिला ब्यूरो: उमेश पाठक , रीवा
सेमरिया क्षेत्र के ग्राम रूपौली में भक्ति और आध्यात्म का संगम। संत सानिध्य में गूंजा कथा रस। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिमरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रूपौली में श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण का दिव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ जारी है।
इस पावन अवसर पर युवा समाजसेवी संजय द्विवेदी ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कथा के पावन प्रसंगों का श्रवण किया और संतों का [संगीत] आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह में पुरानी लंका चित्रकूट के पीठाधीश्वर रोहिणेश्वर प्रपन्नाचार्य महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। उनकी अमृतवाणी सुनना श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत दिव्य और कल्याणकारी अनुभव रहा। पूज्य संतों ने कथा के माध्यम से जीवन में सत्कर्म अपनाने,ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास रखने और समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।
आयोजन स्थल पर भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और भक्तगण उपस्थित रहे। आयोजक समिति और ग्राम रूपौली के स्थानीय लोगों के सहयोग से यह समारोह भव्य और सफल बन पाया। आयोजन की सफलता के लिए सभी भक्तगणों, क्षेत्रीय नागरिकों और आयोजक समिति का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। यह दिव्य कथा समारोह क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का संदेश दे रहा है।





