Saturday, March 7, 2026

National

spot_img

गोमाना गांव के पास सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ 🐆देखने के लिए जुटी भीड़, ग्रामीणों में दहशत।

ब्यूरो रिपोर्ट:

प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादरी क्षेत्र में गोमाना गांव के पास सड़क पर एक तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। अचानक सड़क पर तेंदुए को बैठे देख राहगीरों और ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोमाना गांव के पास सड़क पर अचानक एक तेंदुआ बैठा हुआ दिखाई दिया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने जैसे ही तेंदुए को देखा, तुरंत आसपास के ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में तेंदुए को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों कीर्तन, राहुल और श्याम कुमार ने बताया कि तेंदुआ काफी देर तक सड़क पर बैठा रहा और आसपास के माहौल को ध्यान से देखता रहा। बाद में अचानक वह सड़क किनारे की झाड़ियों में भाग गया।

तेंदुए के झाड़ियों में जाने के बाद कुछ ग्रामीणों ने दूर से उसका पीछा करते हुए यह जानने की कोशिश की कि वह कहां से आया था। हालांकि, तेंदुआ जंगल की ओर निकल गया।

घटना के बाद ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दहशत बनी हुई है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की है।

International

RELATED ARTICLES