ब्यूरो चीफ: अकलीम अहमद, अमेठी
बाजार शुकुल क्षेत्र के बाग मीरा भिटवा गांव में बीते गुरुवार को हुए घटनाक्रम के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चली इस कार्रवाई में स्थानीय यातायात ठप हो गया।
सूचना पर तहसीलदार मुसाफिरखाना राहुल सिंह मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही थाना भाले सुल्तान प्रभारी तनुज पाल, कमरौली थानाध्यक्ष मुकेश पटेल और जगदीशपुर थानाध्यक्ष भी घटनास्थल पर पहुँचे। तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और बाइक सवार तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया।
प्रशासनिक आश्वासन मिलने के बाद परिजन शांत हुए और सड़क जाम समाप्त कर दिया।




