ब्यूरो रिपोर्ट: विजय द्विवेदी, धार (मध्य प्रदेश)
इंदौर। क्षेत्र की होनहार छात्रा श्रुति द्विवेदी ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
श्रुति द्विवेदी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने बताया कि पूरे वर्ष उन्होंने अनुशासन और मेहनत के साथ पढ़ाई की, जिसका परिणाम आज सामने आया है। उनका कहना है कि निरंतर अभ्यास और समय प्रबंधन ही सफलता की कुंजी है।
विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने श्रुति की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी श्रुति से प्रेरणा लेकर मेहनत करने की सलाह दी।
श्रुति की सफलता पर परिजनों और मित्रों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। वहीं क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में और अधिक ऊंचाइयों को छूने की शुभकामनाएं दी हैं।




