Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मौत का कहर—भीषण टक्कर में चालक की दर्दनाक मौत

ब्यूरो चीफ: अकलीम अहमद

अमेठी। जिले में बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के प्वाइंट संख्या 60 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से गाजीपुर की ओर केला लादकर जा रही एक डीसीएम वाहन को पीछे से आए अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल खलासी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कुछ देर तक एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसे पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों की मदद से सुचारु किया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

International

RELATED ARTICLES